VIP and VVIP full form ad meaning in hindi language

VIP और VVIP की फुल फॉर्म क्या होती है?

VIP की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Very Important Person होता है और इसे हिंदी में इसे बहुत ही जरूरी मनुष्य कहा जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल किसी उत्सव या फंक्शन में बुलाए गए मुख्य अतिथि को दर्शाने के लिए किया जाता है। VIP शब्द को सबसे ज्यादा सरकारी कार्यक्रम और किसी ऊंचे पद पर रहने वाले इंसान के लिए किया जाता है। इस प्रकार के व्यक्ति के पास विशेष अधिकार होते है और यह अधिकार अन्य सामान्य लोगों के पास नहीं होते है।

VVIP की फुल फॉर्म क्या होती है?

VVIP की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Very Very Important Person होती है और यह व्यक्ति एक VIP से भी अधिक प्रभावशाली और अहम व्यक्ति होता है। VIP का उपयोग केवल महत्वपूर्ण व्यक्ति के लिए किया जाता है और VVIP शब्द का उपयोग केवल बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति के लिए किया जाता है। VIP व्यक्ति को सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन एक VVIP एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसे एक VIP व्यक्ति से भी अधिक महत्वपूर्ण होता है।

VIP और VVIP क्या होता है?

VIP और VVIP का उपयोग केवल विशेष व्यक्तियों के लिए ही किया जाता है। VIP व्यक्ति और VVIP व्यक्ति को कई प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है। इन्हें बेहतर उत्पाद व अन्य उच्च सेवाएं प्रदान की जाती है। इस प्रकार की सुविधाएं किसी भी सामान्य व्यक्ति को नहीं मिल पाती है। VIP और VVIP लोगों को किसी भी कार्यक्रम में अलग से जाने के लिए दरवाजा प्रदान किया जाता है और इस दरवाजे में निजी वाहन या किसी अन्य सामान्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता है। यह दरवाजा केवल VIP और VVIP लोगों के लिए ही बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त VIP और VVIP क्षेत्र के लोगों के लिए समूह व क्षेत्र का निर्माण भी किया जाता है और इस क्षेत्र या समूह में किसी अन्य सामान्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता है।

VIP और VVIP लोगों के लिए सुरक्षा भी सामान्य लोगों की सुरक्षा से काफी अलग होती है। ऐसी सुरक्षा और सेवाएं किसी भी सामान्य व्यक्ति को प्रदान नहीं की जाती है। VIP और VVIP लोगों के पास अलग से अपने सुरक्षा बल तैनात किये जाते है और यह सुरक्षा बल उन लोगों के साथ हमेशा रहते है और VIP और VVIP को प्रत्येक परिस्थिति में इनको सुरक्षा प्रदान करते है।

VVIP व्यक्ति को VIP व्यक्ति से भी ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। VVIP लोगों की संख्या बहुत ही कम होती है और VIP लोगों की संख्या VVIP लोगों की तुलना में अधिक होती है। सुरक्षा के मामले में भी VVIP लोगों को अधिक सुरक्षा प्रदान की जाती है और VIP लोगों को इसके तुलना में थोड़ी कम सुरक्षा प्रदान की जाती है।

भारत में VIP और VVIP क्या होता है?

भारत में सरकारी पद पर बैठे व्यक्तियों को VVIP और और VIP लोगों के रूप में जाना जाता है। भारत में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राज्यसभा-लोकसभा और विधानसभाओं के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, निगम पार्षदों को VVIP व VIP की श्रेणी में लिया जाता है। इसके अलावा प्रशासनिक क्षेत्र में कई सारे लोगों को VIP व VVIP की श्रेणी में रखा जाता है। VIP और VVIP की श्रेणी में ISS, IPS, ICS, IRS जैसे अधिकारियों के पद को शामिल किया गया है। इसीके साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश को भी VIP व VVIP की श्रेणी में रखा गया है। सरकारी क्षेत्र के अलावा अन्य निजी क्षेत्र में फिल्मी कलाकार, सेलिब्रिटी या अधिक फैन फोलॉइंग वाले व्यक्ति को VIP व्यक्ति की श्रेणी में लिया गया है।

भारत में VIP लोगों की संस्कृति के कारण सामान्य लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इन समस्याओं को लेकर भारत सरकार द्वारा कई बार समक्ष प्रदर्शन भी किये गए है। भारत सरकार VIP संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और अभी तक VIP व VVIP का दर्जा देने के संबंध में कोई सूची जारी नहीं की गई है। यदि किस व्यक्ति पर अधिक खतरा होता है, जैसे कि किसी को, उसकी जान को हानि हो सकती हो आदि, के आधार पर भी यह दर्जा प्राप्त किया जा सकता है। हमारे देश में VIP और VVIP लोगों को चार विभिन्न प्रकार की सुरक्षाएं प्रदान की जाती है। इन सुरक्षा में जेड प्लस (Z+), जेड (Z), वाई (Y) और एक्स (X) कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध होती है।

VIP किसे कहते हैं?

Vip एक बहुत खास व्यक्ति को कहा जाता है। यह उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसका अधिक प्रभाव और प्रतिष्ठा हो। यह विशेष रूप से महान प्रभाव और विशेषाधिकार वाले अधिकारी को बोला जाता है।