SSC full form and meaning in hindi language

SSC की फुल फॉर्म क्या होती है?

SSC की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Staff Selection Commission होती हैं और इसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग के नाम से जाना है।

SSC का मतलब क्या है? 

SSC केंद्र सरकार के अधीन अपना कार्य करती है और यह भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के विभिन्न के पदों के लिए ग्रुप B और C के कर्मचारियों की भर्ती करने का काम करती है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और यह काफ़ी जानी मानी परीक्षा है। SSC में सभी प्रकार की योग्यता के लिए परीक्षाएं होती है।

SSC का इतिहास क्या है?

SSC की स्थापना 4 नवम्बर 1975 में की गयी थी। शुरुआत में इसका नाम Subordinate Services Commission था और इसे वर्ष 1977 में बदलकर Staff Selection Commission कर दिया गया था।

SSC की परीक्षा के लिए योग्यता क्या है?

SSC की किसी भी परीक्षा को देने के लिए उम्मीदवार का 12 कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके बाद कुछ भर्तियों में स्नातक स्तर की पढ़ाई में पास होना भी आवश्यक होता है। SSC की परीक्षा में आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक की है। आप इस विभाग में कई पदों पर भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकते है। SC, ST, और OBC के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी गयी है।

SSC परीक्षा के कितने प्रकार होते है?

  1. SSC CGL: इसे SSC Combined Graduate level कहा जाता है और यह SSC की सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं मे से एक हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट कम्प्लीट होना बहुत ही आवश्यक है। बिना ग्रैजुएशन किए उम्मीदवार इसमें आवेदन नहीं कर सकता है। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है और इसमें लिए केंद्र सरकार गैर तकनीकी पदों के लिए आवेदन लेती है। CBI, खाद्य विभाग और आयकर विभाग के अधिकारी की भर्ती के लिए SSC CGL की परीक्षा में उत्तीर्ण होना पड़ता है।
  2. SSC CHSL: इसे SSC combined higher secondary level कहा जाता है और यह भी SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओ में से है। इस परीक्षा के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार का 12 कक्षा को पास करना अनिवार्य होता है। यह परीक्षा भी SSC की सबसे लोकप्रिय परीक्षाओ मे से एक है। इस परीक्षा के जरिए postal assistance, UDC, clerk, LDC जैसे पदों के लिए भर्ती किया जाता है।
  3. SSC CPO: यह परीक्षा CISF, SSB, ITBP, CAPF, BSF, दिल्ली पुलिस जैसे पुलिस बलों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पुलिस डिपार्टमेंट के SI तथा ASI जैसे पदों पर भर्ती करने के लिए करवाई जाती है। यदि आप CPO की परीक्षा देना चाहते है तो आपको पहले अपना ग्रेजुएशन पूरा करना होगा, यह अनिवार्य है।
  4. SSC JE: यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे हो या फिर इस क्षेत्र में कोई डिप्लोमा प्राप्त किया हो। यदि ऐसा है तो आप SSC JE की परीक्षा में उत्तीर्ण कर जूनियर इंजीनियर बन सकते है।
  5. SSC MTS – इसे SSC Multitasking staff कहा जाता है और यह परीक्षा केंद्र सरकार में नीचे के स्तर के कार्यो को करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को देने के लिए उम्मीदवार को पहले मेट्रिक में पास होना पड़ता है।