SPG full form and meaning in hindi language

SPG की फुल फॉर्म क्या होती है?

SPG की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Special Protection Group होती है और इसे हिंदी में विशेष सुरक्षा दल कहा जाता है। यह एक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप होता है जो भारत के प्रधानमंत्री और उनके निकटवर्ती परिवार के सदस्यों को दुनिया भर में सीमावर्ती सुरक्षा प्रदान करता है। यह उनकी रक्षा करने के लिए एक भारतीय विशेष बल होता है। SPG का गठन वर्ष 1988 में भारत की संसद के एक अधिनियम द्वारा हुआ था। SPG के सुरक्षा कर्मी, प्रधानमंत्री को 24 घंटे तक विशेष प्रकार की सुरक्षा प्रदान करते है। SPG टीम उनके अंगरक्षक, अनुरक्षण और उनके आवासों, विमानों व वाहनों की सुरक्षा, संरक्षा एवं निरीक्षण भी करती है। यह देश की सबसे आधुनिकतम सुरक्षा बल मानी जाती है। इस बल के जवानों को सुरक्षा, अंगरक्षक, अनुरक्षण एवं निरीक्षण की जाँच करने के लिए एक विशेष प्रकार की पेशेवर परीक्षण, उपकरण के लिए ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। इसमें उम्मीदवार को दृढ़ अनुशासन में रखा जाता है, ताकि प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने में वे पूरी तरह से सक्षम रहे।

8 अप्रैल वर्ष 1985 को SPG का अस्तित्व आया था। यह तब हुआ था जब एस सुब्रमण्यम, इंटेलिजेंस ब्यूरो में संयुक्त निदेशक ने अपना पद ग्रहण किया था। उस समय SPG टीम का निर्माण करने के लिए और प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न एजेंसियों की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए विस्तृत अभ्यास की आवश्यकता थी। एक SPG को ब्लू बुक के प्रावधान के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने के लिए सुरक्षा के दिशानिर्देशों का पालन करना पड़ता है। 27 नवंबर वर्ष 2019 में, SPG के संशोधन के बिल वर्ष 2019 में भारतीय संसद के निचले सदन द्वारा पास किया गया था। इसमें केवल प्रधानमंत्री और उनके महत्वपूर्ण परिजनों और पूर्व प्रधानमंत्री व उनके परिवार के लिए 5 वर्षों तक SPG अपनी सुरक्षा देती है।

SPG की अन्य फुल फॉर्म:

  • Sequence Password Generator
  • Software Process Group
  • Software Product Group
  • South Park Game
  • Special Patrol Group
  • Simon Property Group, Inc.
  • Special Performance Group
  • Standard Procedure Guide