SDM Full Form And Meaning In Hindi Language

SDM की फुल फॉर्म क्या होती है?

SDM की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Sub Divisional Magistrate होती है और इसे हिंदी में उप प्रभागीय न्यायाधीश कहते है। SDM एक बड़े पद का अधिकारी होता है जो मुख्य रूप से अपने जिले के प्रशासन, विकास और व्यवस्था को बनाये रखने का कार्य बखूबी करता है।

SDM का कार्य:

SDM अपने जिले के प्रशासनिक, विकास और व्यवस्था बनाये रखने का कार्य करता है। SDM के पास कानून का रखरखाव करना, आंसूगैस के गोले छोड़ना, कर्फ्यू लगाना और अन्य कानूनी कार्यो को करने की अनुमति देने की पॉवर होती है। SDM जिले में आपातकालीन आग, आत्महत्या, दुर्घटना जैसे मामलों को भी संभालता है।

SDM की वेतन:

SDM की न्यूनतम वेतन 53,000 रुपए से अधिकतम 1 लाख रुपए के बीच होती है।

SDM बनने की पात्रता:

  • उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
  • SDM बनने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की होनी आवश्यक है।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच की होनी आवश्यक है।
  • दिव्यांग उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।