SC, ST और OBC की फुल फॉर्म क्या होती है?
अंग्रेजी में SC की फुल फॉर्म SCHEDULED CASTES है और हिंदी में इसे अनुसूचित जाति कहा जाता है। अंग्रेजी में ST की फुल फॉर्म SCHEDULED TRIBES है और इसे हिंदी में अनुसूचित जनजाति कहा जाता है। अंग्रेजी में OBC की फुल फॉर्म को OTHER BACKWARD CLASSES है और इसे हिंदी में अन्य पिछड़ा वर्ग कहा जाता है।
SC/अनुसूचित जाति:
SC/अनुसूचित जाति वर्ग के अंतर्गत पिछड़ी समझी जाने वाली जाति के लोगों और समुदायों को शामिल किया गया है। इस वर्ग में अधिकतम चमड़े का काम करने वाली जातियां और अछूत मानी जाने वाली जातियां शामिल होती हैं। अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाले लोगों को भारतीय संविधान द्वारा सरकारी नौकरी, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकार द्वारा निर्देशित उपक्रमों में 15% आरक्षण दिया जाता है।
ST/अनुसूचित जनजाति:
ST/अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत समाज की सर्वाधिक निचले क्रम के लोगो को शामिल किया गया है, इसमें जंगलों में रहने वाले आदिवासी, अछूत समझे जाने वाली जातियां, सामाजिक रूप से बहिष्कार झेलने वाले समुदायों को शामिल किया गया है। भारतीय संविधान के द्वारा अनुसूचित जनजातियों को सरकारी नौकरी, सभी शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में 7.5% आरक्षण दिया जाता है।
OBC/अन्य पिछड़ा वर्ग:
OBC/अन्य पिछड़ा वर्ग को 1979 में बनाए गए मण्डल आयोग की सिफारिश के बाद शामिल किया गया था। इस वर्ग के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग में आने वाले समुदायों और लोगों को शामिल किया गया है। इस वर्ग में ज्यादातर किसान, मजदूर और गरीब जातियों को शामिल किया गया है। भारतीय संविधान द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी नौकरी, सभी शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में 27% आरक्षण दिया जाता है।