RDX full form and meaning in hindi language

RDX की फुल फॉर्म क्या होती है?

RDX की  अंग्रेजी में फुल फॉर्म Research Department Explosive और Royal Demolition Explosive होती है और इसे इसको हिंदी भाषा में अनुसंधान विभाग विस्फोटक और रॉयल विध्वंस विस्फोटक के नाम से जाना जाता है।

RDX क्या होता हैं?

RDX एक प्रकार का विस्फोटक यौगिक होता है जो नित्रमिन्स से जुड़ा हुआ होता है। RDX एक प्रकार से कार्बनिक नाइट्रेट विस्फोटकों का समूह होता है और इसे चक्रवात, हेक्सोजेन और टी 4 के नाम से भी जाना जाता है। RDX का रासायनिक/वैज्ञानिक नाम cyclotrimethylene trinitramine और Chemical Formula C3H6N6O6 होता है।

RDX के उपयोग क्या है?

वर्तमान में RDX को सबसे अधिक उपयोग में मिलिट्री और आर्मी द्वारा लिया जाता है। अधितकर RDX का उपयोग केवल ट्रायल को करने के लिए ही किया जाता है। RDX का कभी-कभार उपयोग आतंकवाद या फिर दूसरे देश से लड़ाई के वक्त भी उपयोग किया जाता है। RDX का सबसे अधिक उपयोग आर्मी के द्वारा किया जाता है। आर्मी के लिए RDX को एक बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है। यह बड़ी चीजों को खत्म करने की भी क्षमता रखता है। आर्मी के साथ साथ इसका कई खदानों में भी इस्तेमाल किया जाता है। RDX का इस्तेमाल खदानों में पत्थरों को फोड़ने के लिए भी किया जाता है।

RDX का इतिहास क्या है?

RDX की खोज वर्ष 1899 में जर्मनी के Georg Friedrich Henning द्वारा की गई थी। इसके बाद इसका नाम RDX अंग्रेजों द्वारा रखा गया था। RDX को किसी भी घर्षण, प्रभाव और तापमान से आसानी से शुरू किया जा सकता है। RDX को एक बहुत ही शक्तिशाली विस्फोटक बनाने के लिए इसका इस्तेमाल सबसे पहले विश्व युद्ध में भी किया गया था। RDX का उपयोग वर्ल्ड वॉर 2 में विस्फोटक बनाने के लिए भी किया गया था।

RDX की प्रॉपर्टीज क्या है?

  • RDX का गलनांक 205.5 ° C होता है।
  • RDX मजबूत और गंधहीन होता है।
  • RDX 213 ° C पर विघटित हो जाता है।
  • RDX का आणविक भार 222.12 g/mol होता है।
  • RDX एक प्रकाए का सफेद क्रिस्टलीय ठोस होता है।
  • RDX पानी और अन्य जैविक व तरल पदार्थों में अघुलनशील होता है।
  • RDX TNT से भी अधिक विस्फोटक और घातक होता है।