RAM-ROM Full Form And Meaning In Hindi Language

RAM की फुल फॉर्म क्या होती है?

RAM की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Random Access Memory होती है और RAM डेटा को रैंडम ऑर्डर में एक्सेस कर सकता है, जिससे किसी विशेष जानकारी के पार्ट को खोजना इसके लिए बहुत सरल हो जाता है, स्‍टोरेज के अन्य टाइप में डेटा का रैंडम-एक्सेस नहीं होता। RAM को कंप्यूटर सिस्टम में मुख्य मेमोरी के रूप में भी उपयोग किया जाता है। RAM को volatile memory भी माना जाता है, इसका अर्थ है कि कंप्यूटर बंद होने पर RAM में स्टोर सभी इंफॉर्मेशन नष्ट हो जाती है। इसलिए RAM का उपयोग सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) द्वारा भी किया जाता है। RAM किसी भी जानकारी को स्थायी रूप से स्‍टोर नहीं करता है।

RAM का इतिहास:

1940 के दशक में सबसे पहले कंप्यूटर में रैम का इस्तेमाल किया गया था।

RAM के प्रकार: 

  1. Static RAM (स्थिर रैम )
  2. Dynamic RAM (गतिशील रैम)

ROM की फुल फॉर्म क्या होती है?

ROM की अंग्रेजी में फुल फॉर्म READ ONLY MEMORY है और ROM का उपयोग भी जानकारी को स्टोर करने में किया जाता है। इसमें जो डाटा स्टोर रहता है वह कंप्यूटर द्वारा सिर्फ पढ़ा जा सकता है लेकिन उसमे कुछ बदलाव नहीं किया जा सकता है इसलिए इसे read only memory कहते है। ROM नॉन वोलेटाइल मेमोरी होती है इसका मतलब है कि जब कम्प्यूटर सिस्टम को बंद किया जाता है तब भी इसमें जानकारी सेव रहती है। इसमें कंप्यूटर बंद करने पर भी डाटा डिलीट नहीं होता है। 

ROM के प्रकार:

1) PROM- PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY

2) MRON- MASKED READ ONLY MEMORY

3) EPROM- ERASABLE AND PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY