POK full form and meaning in hindi language

POK की फुल फॉर्म क्या होती है?

POK की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Pakistan-occupied Kashmir होती है और इसे हिंदी में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नाम से जाना जाता है।

POK का क्या अर्थ है?

भारत और पाकिस्तान के बटवारें के बाद जम्मू और कश्मीर, दोनों ही देशों  के लिए देशों के लिए यह एक सबसे विवादित विषय हैं। आज के समय मे कश्मीर को दो हिस्सों में बांटा गया है और कश्मीर का जो हिस्सा भारतीय सीमा में है वो जम्मू और कश्मीर के नाम से जाना जाता है। दूसरी ओर जिस कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान की सीमा में है उसे POK के नाम से जाना जाता है।

POK का इतिहास क्या है?

वर्ष 1947 में भारत को आजादी मिलते वक्त अंग्रेजों ने यहां की रियासतों को अपने मन मुताबिक़ तय किया था। उस वक्त अंग्रेजों ने लोगों को भारत या पाकिस्तान में जाकर रहने का फैसला लेने के लिए कहा था। इसके कारण उस समय 500 से भी अधिक लोगों ने भारत में रहने का फैसला लिया था। उस समय भारत के भी दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के इन हिस्सों को धर्म के आधार पर किया गया था। उस वक्त जम्मू और कश्मीर के राजा हरि सिंह थे और उन्होंने न तो पाकिस्तान में विलय किया और न ही उन्होंने भारत में विलय किया। इस बात को लेकर पाकिस्तान काफी नाराज भी हो गया था। 

इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर को अपने कब्जे में करने के लिए हमला कर दिया था। महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर को बचाने के लिए भारत से मदद मांगने की अपील की थी और इसके बाद महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया था। उन्होंने यह समझौता करते समय कहा था कि वे कश्मीर के रक्षा, विदेश और संचार के मामले में भारत के अधीन रहेंगे। इसके बाद हरि सिंह जी की अपील को स्वीकारते हुए भारतीय फौज ने कश्मीर की मदद की थी और वह वहां पर पहुंच गई थी। इसके परिणामस्वरूप 5 जनवरी वर्ष 1949 को सीजफायर घोषित कर दी गई थी। उस एमी जो सेना उस वक्त जिस भी हिस्से में थीं उसे युद्ध की विराम रेखा माना गया था। इसे LOC के नाम से जाना जाता है। उस समय भारतीय सेना ने सभी पाकिस्तानियों को कश्मीर से बाहर कर दिया था और इस वजह से कश्मीर का आधा भाग पाकिस्तान के कब्जे में आ गया। 

POK का क्षेत्रफल कितना है?

POK की सीमाए पाकिस्तानी पंजाब, चीन के ज़िन्जियांग क्षेत्र से उत्तर पश्चिम में अफ़गानिस्तान के वाखान गलियारे और भारतीय कश्मीर के पूर्व से जुडी हुई है। यदि  POK के गिलगित बाल्टिस्तान को हटा दिया जाए और पुरे POK को एक दृष्टि से देखा जाए तो इसका क्षेत्रफल लगभग 13,300 वर्ग किलोमीटर में है और यह भारत के कश्मीर से लगभग तीन गुना अधिक बढ़ा है।

POK को लेकर पाकिस्तान का दावा क्या है?

POK को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों लगातार अपने अपने दावे करते आ रहे हैं। POK को लेकर पाकिस्तान का दावा हैं की वर्ष 1933 की पाकिस्तान की घोषणा के अनुसार मुश्लिम बहुमत के आधार पर भारत के पांच राज्य को मिलाकर पाकिस्तान की स्थापना होनी थी और इसमे से एक राज्य जम्मू कश्मीर भी हैं लेकिन भारत यह बात नहीं मानता है। 

POK को लेकर भारत का दावा क्या है?

कश्मीर को लेकर भारत सरकार ने भी दावा किया हैं की वर्ष 1947 की लड़ाई से पहले जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था और इसे पाकिस्तान ने धोखे से अपने कब्जे में ले लिया है।