PFI full form and meaning in hindi language

PFI की फुल फॉर्म क्या होती है?

PFI की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Popular Front of India होती है और इसे हिंदी भाषा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कहा जाता है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया भारत में स्थित चरमपंथी व इस्लामी कट्टरपंथी संगठन है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को वर्ष 2006 में नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट (NDF) के उत्तराधिकारी के रूप में निर्मित किया गया था। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट, मनिथा नीथी पासराई, कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी व इस प्रकार के अन्य संगठनों के साथ सहमत होकर एक बहु-राज्य का आयाम हासिल किया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने न्याय, स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध एक नव-सामाजिक आंदोलनों की शुरुआत करता है। PFI कट्टर मुसलमानों के लिए आवाज उठाता है। यह सरकार के द्वारा बनाई गई गलत नीतियों से देश के कट्टर मुसलमानों की रक्षा करने का कार्य है। PFI संगठन के पास राष्ट्रीय महिला मोर्चा और भारत के कैंपस फ्रंट के साथ समाज के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए विंग भी होते है।

PFI पर कई सारे इस्लामी आतंकवादी समूहों के साथ संबंध रखने, हथियार रखने, अपहरण करने, हत्या करने, धमकी देने, घृणा अभियान चलाने, दंगे करने, लव जिहाद व धार्मिक चरमपंथ जैसे विभिन्न कार्यों को करने के आरोप है। वर्ष 2010 में इसके ऊपर प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक आतंकवादी संगठन व इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के साथ भी संबंध होने का आरोप लगाया जा चुका है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान पहले सिमी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रह चुके है। PFI संगठन के राज्य सचिव अब्दुल हमीद SIMI के पूर्व राज्य सचिव थे और SIMI के अधिकांश पूर्व नेताओं को या तो PFI संगठन में जोड़ा गया था या इसके विभिन्न विभागों में उन्हें रखा गया था। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी पी सी कटोच ने यह दावा भी किया है कि यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंध बनाकर रखता है।

PFI के अन्य फुल फॉर्म:

  • Paws For Independence
  • Planning For Improvement
  • Pride Fowler Industries
  • Private Finance Initiative
  • Programmable Fuel Injection