NSS full form and meaning in hindi language

 

NSS की फुल फॉर्म क्या होती है?

NSS की अंग्रेजी में फुल फॉर्म National Service Scheme होती है इसको हिंदी में राष्‍ट्रीय सेवा योजना कहते है।

NSS क्या होता हैं?

NSS भारत सरकार द्वारा संचालित एक सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम है। यह योजना बहुत ही पहले से चली आ रही है। NSS का मतलब राष्ट्रीय सेवा योजना है यह सरकार द्वारा प्रायोजित एक सार्वजनिक सेवा है। इसे भारत के और युवा मामले और खेल मंत्रालय, सरकार के अधीन है।

NSS का इतिहास क्या है?

NSS की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी और इस योजना की शुरुआत में 37 विश्वविद्यालयों के लगभग 40000 छात्रों को जोड़ा गया था। अभी वर्तमान समय में इसमें लगभग 4 करोड़ विद्यार्थी सम्मिलित है।

NSS से कैसे जुड़े?

NSS में जो उम्मीदवार होते है वो किसी कॉलेज के छात्र होते है। अगर आप NSS से जुडना करना चाहते हो तो कॉलेज के NSS अध्यापक से संपर्क करें। फिर एक फॉर्म को भरना होगा। इस तरह NSS में Join हो सकते है। NSS वालंटियर बनने के बाद 2 साल की अवधि कम से कम 24/7 घंटे समाज सेवा करनी होती है। जब आपकी ये सेवा पूरी हो जायेगी तब आपको एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा और यह NSS प्रमाणपत्र आपको उच्च अध्ययन में बहुत सहायता करता है।

NSS का लक्ष्य और उद्धेश्य क्या है?

NSS का लक्ष्य और उद्धेश्य निम्नलिखित है:

  • NSS का उद्धेश्य लोगों के साथ मिलकर कार्य करना है।
  • NSS का उद्धेश्य शिक्षित और अशिक्षितों के बीच की दूरी को मिटाना है।
  • NSS का उद्धेश्य सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है।
  • NSS को अपने आपको सृजनात्मक और रचनात्मक सामाजिक कार्यों में प्रवृत्त करना है।
  • NSS का उद्धेश्य स्वयं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए कार्यक्रम विकास में दक्षता प्राप्त करना है।
  • NSS का उद्धेश्य समूह स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटने के लिए आवश्यक क्षमता का विकास करना है
  • NSS का उद्धेश्य समुदाय की समस्याओं को जानना और उन्हें हल करने के लिए उनको शामिल करना है