NGO Full Form & Meaning in Hindi Language

NGO की फुल फॉर्म क्या होती है?

NGO की अंग्रेजी में फुल फॉर्म NON GOVERNMENTAL ORGANIZATION है और इसे हिंदी में गैर सरकारी संगठन कहते है। NGO एक ऐसा संगठन है जो सरकार का भाग नहीं होता है और नही यह किसी व्यक्ति के पारपंरिक लाभ का व्यवसाय है। NGO एक गैर सरकारी संगठन है जिसे समाज के लोगो द्वारा मिलकर बनाया जाता है। NGO का निर्माण गरीवों, बच्चों, पर्यवणीय और नागरिकों से सम्बंधित समस्याओं को हल करना और समाज का कल्याण करने के लिए किया गया है। NGO का मुख्य उधेश्य गरीब लोगों की मदद करना है पैसा कमाना नहीं।

NGO को कभी भी एक अकेला व्यक्ति नहीं चला सकता है, इस संगठन को चलाने के लिए कम से कम 8 व्यक्तियो का समूह बनाया जाता है NGO को कई बार NPO के नाम से भी जाना जाता है। NGO को किसी के भी द्वारा स्वामित्व नहीं किया जा सकता है और न ही उसे लाभ पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। NGO अपने कार्य से जो भी पैसा इकट्ठा करता है उसे वह उचित और गैर लाभकारी कार्य करने के लिए खर्च कर सकता है।

NGO का इतिहास:

NGO की शुरुआत लगभग अठारहवीं शताब्दी के अंत में हुई थी। माना जाता है कि वर्ष 1914 में लगभग 1083 NGO थे। अंतरराष्ट्रीय NGO गुलामी का विरोध करने के लिए और महिलाओं के लिए बनाए गए थे। NGO आज विश्व निरस्त्रीकरण के सम्मेलन पर पहुंच गए हैं। NGO का वाक्यांश 1945 में संयुक्त राष्ट्र में संगठन की स्थापना के साथ बहुत लोकप्रिय हुआ था। बीसवीं शताब्दी में वैश्वीकरण ने NGO के महत्व को लोगों को समझाया था। विश्व NGO दिवस 27 फरवरी को प्रतिवर्ष मनाता है। 17 अप्रैल 2010 को इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी।

NGO के प्रकार:

  • BINGO- BIG INTERNATIONAL NGO, जैसे कि रेड क्रॉस। इस प्रकार के संगठन को हिंदी में व्यवसाय अनुकूल गैर सरकारी संगठन कहा जाता है।

  • INGO- INTERNATIONAL NGO, जैसे कि ऑक्सफैम। इस प्रकार के संगठन को हिंदी में अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन कहा जाता है।

  • ENGO- ENVIRONMENTAL NGO, जैसे कि ग्रीनपीस। इस प्रकार के संगठन को हिंदी में पर्यवणीय गैर सरकारी संगठन कहा जाता है।

  • RINGO- RELIGIOUS INTERNATIONAL NGO, जैसे कैथोलिक रिलीफ सर्विसेज। इसे हिंदी में धार्मिक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन कहा जाता है।

  • QANGO- QUASI AUTONOMOUS NGO, जैसे कि ISO। इसे हिंदी में भी इसी नाम से जाना जाता है

भारत के सबसे श्रेस्ठ NGO:

  • भारती फाउंडेशन

  • भूमि

  • गूंज

  • IPAS फाउंडेशन

  • परिणाम फाउंडेशन

  • सलाम बॉम्बे

  • प्रथम एडुकेशन

  • सम्मान फाउंडेशन

  • सरगम संस्था

  • स्माइल फाउंडेशन