NASA की फुल फॉर्म क्या होती है?
NASA की अंग्रेजी में फुल फॉर्म National Aeronautics and Space Administration होती है और इसे हिंदी में राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन के नाम से जाना जाता है।
NASA का मतलब क्या होता है?
NASA दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी है और यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक स्पेस एजेंसी है। इसका गठन राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष वैमानिकी को ध्यान में रखकर किया गया था और इसका निर्माण नेशनल एडवाइजरी कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स के स्थान पर किया गया था। NASA का मुख्य कार्य अंतरिक्ष कार्यक्रमों और एरोनॉटिक्स के विषय में रिसर्च करना है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है और इसका निर्माण नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के द्वारा किया गया था। वर्तमान समय में संयुक्त राज्य अमेरिका में दस NASA के केंद्र है। इन केंद्रों में सात केंद्रों में परीक्षण और अनुसंधान की सुविधाएँ प्रदान की गयी है। यहाँ पर 18,000 से अधिक लोग कार्य करते हैं। NASA की नौकरी को सबसे अच्छी नौकरी में से एक माना जाता है। यहाँ पर बहुत सारे इंजीनियर और वैज्ञानिक कार्य करते हैं। इनके अतिरिक्त यहाँ पर कई लोगों के द्वारा जॉब की जाती है। NASA के मिशन में सहायता प्रदान करते है यहां पर सेक्रेटरी, लेखक, लॉयर्स और शिक्षक भी कार्य करते है।
NASA का इतिहास क्या है?
NASA की स्थापना 19 जुलाई 1958 में की गयी थी। NASA की स्थापना के बाद अमेरिका में अंतरिक्ष में की गयी सभी खोजे NASA के नेतृत्व में ही हुई है। इसके अंतर्गत अपोलो यान का चाँद पर उतरना, स्कायलैब स्टेशन और अंतरिक्ष शटल जैसे बहुत से बड़े-बड़े कार्य सम्मिलित है। NASA ने अंतरिक्ष के बड़े से बड़े ग्रहों और उपग्रहों पर जाकर अपनी सफलता को स्थापित किया है। NASA की खोज का पूरी दुनिया लाभ प्राप्त कर रही है। NASA की स्थापना अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower के द्वारा की गयी थी।
NASA वर्तमान में क्या कर रहा है?
वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है चाँद पर फिर से मानव को भेजने के लिये आर्टेमिस कार्यक्रम चला रही है। ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम के लिए भी जिम्मेदार है। यह लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है।