MC Full Form And Meaning In Hindi Language

MC की फुल फॉर्म क्या होती है?

MC की अंग्रेजी में फुल फॉर्म MENSTRUAL CYCLE होती है और इसे हिंदी में मासिक धर्म चक्र कहा जाता है। यह महिलाओं में होने वाला एक प्राकृतिक परिवर्तन होता है और यह महिलाओं के गर्भाशय और अंडाशय में होता है, यह महिला की गर्भावस्था को संभव बनाता है। 

मासिक धर्म चक्र के चरण:

  1. मासिक धर्म चक्र (Menstrual Phase): इस चरण में महिला के योनि से गर्भाशय की बेकार परत खून के रूप में बाहर आती है और यह रक्तस्राव अधिकतर 3 से 5 दिनों तक रहता है।
  2. फॉलिक्युलर चरण ( Follicular Phase): यह महिलाओं में मासिक धर्म चक्र का पहला चरण होता है। इसकी शुरुआत रक्तस्राव बंद होने के बाद होती है। फॉलिक्युलर फेज कूप के अंडे विकसित होते है और कूप इन अंडों को छोड़ने की तैयारी करता है।
  3. ओवुलेट्री चरण (Ovulatory Phase): यह चरण मासिक धर्म चक्र से 14th दिन से शुरू होता है। इस चरण में अंडाशय से अंडे निकल कर फैलोपियन ट्यूब में जाते है। यदि किसी महिला के शुक्राणु में फैलोपियन ट्यूब नही होती है तो अंडों का निषेचन नहीं होता है और अंडे 24 घण्टे में विघटित हो जाते है।
  4. ल्यूटियम चरण (Luteal Phase): इस चरण में यदि पिछले चरण में निषेचन की प्रक्रिया नहीं हो तो कूप के अवशेष हिस्सों में टूट जाते है और यह महिला के गर्भाशय के अंदरूनी विघटन की ओर जाता है जिससे मासिक धर्म या रक्तस्राव की शुरुआत होती है।