LPG Full Form and Meaning in Hindi Language

LPG की फुल फॉर्म क्या होती है?

LPG की फुल फॉर्म Liquid Petroleum Gas है और इसे हिंदी में द्रवित पेट्रोलियम गैस कहते है। दूसरे संसाधन की बजाय LPG गैस का उपयोग करना बहुत सरल होता है क्योंकि आप इसे किसी भी स्थान पर किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते है। LPG गैस बहुत ज्वलनशील होती है और यह इस वजह से बहुत जल्दी आग पकड़ लेती है। आजकल लगभग सभी घरों की रसोई में LPG गैस सिलेंडर होते है। 

LPG गैस कैसे बनती है?

LPG गैस में 95% प्रोपेन और ब्यूटेन गैस मौजूद होती है और इसमें 5% अन्य गैस जैसे कि एथेन एथिलीन, आइसो ब्यूटेन, आइसो ब्यूटेन, आदि का  मिश्रण होता है। LPG गैस का उपयोग भोजन पकाने और कुछ वाहनों में ईंधन के रूप किया जाता है। LPG गैस हवा सी हल्की नहीं होती है, यह रंगहीन, गंधहीन और भारी होती है। इसमें अजीब गंध आती है क्योंकि इसमें सल्फर गैस मिलाया जाता है ताकि इसकी पहचान आसानी की जा सके। प्रसंस्करण और शोधन कर कच्चे तेल और प्राकृतिक पदार्थों से LPG गैस को निकाला जाता है, इसे निकाल कर सिलेंडरों में भर कर बाजार में बेच दिया जाता है।

LPG गैस के उपयोग:

LPG गैस का उपयोग घर और उद्योग दोनों में है इस्तेमाल किया जाता है, LPG गैस के मुख्य उपयोग निम्नलिखित है:

◆LPG गैस का उपयोग खाद्य पदार्थों को पकाने में सबसे अधिक किया जाता है। खाद्य पदार्थ पकाने के लिए इसे सिलेंडर में भरा जाता है। 

◆LPG गैस का उपयोग हीटर सिस्टम में गर्मी उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है।

◆LPG गैस का उपयोग पानी को गर्म करने में भी किया जाता है।

◆LPG गैस का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में भी किया जाता है।

◆LPG गैस का उपयोग बिजली उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है।

नया LPG गैस कनेक्शन कैसे लें?

नया LPG गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है: 

  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • PAN कार्ड

भारत की सबसे अच्छी LPG गैस कंपनिया:

  • Bharat Petroleum
  • Reliance Petroleum Limited
  • Essar Oil Limited
  • Cairn India
  • Gas Authority of India