JCB full form and meaning in hindi language

JCB की फुल फॉर्म क्या होती है?

JCB की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Joseph Cyril Bamford होती है और इसे हिंदी में जोसफ सायरिल बम्फोर्ड के नाम से जाना जाता है।

JCB क्या होती है?

JCB एक प्रकार की भारी उपकरण का निर्माण करने वाली कंपनी है। JCB का मुख्यालय रोसेस्टर, स्टैफ़र्डशायर, यूनाइटेड किंगडम में है और यह विश्व की सभी निर्माण उपकरण निर्माता कंपनियों में से तीसरे स्थान पर आती है। यह कंपनी लगभग 300 प्रकार की मशीनों का निर्माण करती है। यह कंपनी उन मशीनों को निर्माण सबसे अधिक करती है जो निर्माण कार्य को करने, भारी वस्तु को उठाने, खुदाई करने, मसाला ढोने या तोड़फोड़ जैसे आदि काम करने के लिए उपयोग में ली जाती है।

JCB का इतिहास क्या है?

JCB कंपनी की स्थापना जोसफ सायरिल बामफोर्ड द्वारा की गई थीं और इसकी शुरुआत वर्ष 1945 में हुई थी। भारत में जोसफ सायरिल बामफोर्ड कंपनी को पहले एस्कॉर्ट्स JCB लिमिटेड कंपनी के नाम से जाना जाता था। इसका नाम जनवरी वर्ष 2003 में बदल कर केवल JCB रख दिया गया था। वर्ष 1948 में JCB कंपनी की पहली मशीन का निर्माण किया गया था। उस वक्त इस कंपनी में केवल 6 लोग काम करते थे। तब JCB कंपनी के द्वारा हाइड्रोलिक टिपिंग ट्रेलर को भी बनाया गया था और फिर बाद वर्ष 1953 में इस कंपनी के द्वारा इसके पहले बेकहो लोडर को लांच कर दिया गया था‌।

वर्तमान समय मे JCB कंपनी में काम करने वाले लोगों की संख्या लगभग 11 हजार है। वर्ष 2012 में हुए एक सर्वे के अनुसार इस कंपनी की वार्षिक आमदनी लगभग £2.75 Billion थी और Asia में इस कंपनी की कुल 22 फैक्टरियां स्थापित है। इन फैक्टरियों में बनने वाली मशीनों की पुरे 150 देशो में बिक्री की जाती है। इस कंपनी ने भारत में वर्ष 2006 और वर्ष 2007 में अपने व्यवसाय को विकसित करने के लिए हैवीलाइन व्यापार के लिए पुणे में दो फैक्टरियां स्थापित की थी। इस कंपनी के द्वारा वर्ष 2014 में जयपुर में पर्यावरण के अनुकूल विनिर्माण की सुविधा की स्थापना भी की गयी है और यह फैक्टरी लगभग 115 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैली हुई है। भारत में JCB कंपनी द्वारा इसके व्यापार को मजबूती ओर विकास प्रदान करने के लिए इसमे 2000 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है। इस कंपनी ने भारत के लगभग 5,000 लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया है।

JCB कंपनी के कार्य क्या है?

वर्तमान में यह कंपनी मशीनों का निर्माण करती है जिनका इस्तेमाल लगभग हर स्थान पर किया जा रहा है। इन मशीनों का सबसे अधिकतम इस्तेमाल गड्ढ़ा खोदने, मिटटी उठाने और भारी वस्तुओं को उठाने के लिए किया जाता है। आज के समय में इसकी मशीनों को सबसे हेवी मशीनों में से एक भी माना जाता है।

JCB के मुख्य उत्पाद क्या क्या है?

JCB के मुख्य उत्पाद निम्नलिखित है:

  • ट्रेक्टर
  • JCB फ़ोन
  • उत्खनन
  • पहिएदार लोडर
  • सैन्य वाहन
  • स्किड स्टीयर लोडर
  • कॉम्पैक्टर
  • जेनरेटर