GPS full form and meaning in hindi language

GPS की फुल फॉर्म क्या होती है?

GPS की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Global Positioning System होती है और इसे हिंदी में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम कहा जाता है। ग्लोबल, पोजिशनिंग और सिस्टम यह तीनों शब्द हमें बहुत कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देते है। ग्लोबल का अर्थ भूमंडल होता है, पोजिशनिंग का अर्थ स्थिति निर्धारण होता है और सिस्टम का अर्थ व्यवस्था होता है। हिंदी में इसका अर्थ विश्व का स्थिति निर्धारण व्यवस्था है। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), मूल रूप से एक NAVSTAR GPS होता है जो एक उपग्रह पर आधारित रेडियो नेविगेशन सिस्टम होता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वामित्व में आता है और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के वायु सेना द्वारा संचालित किया जाता है। 

GPS का निर्माण क्यों किया गया?

GPS का निर्माण मूल रूप से सैनिकों और सैन्य वाहनों की मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया था लेकिन अब यह किसी भी व्यक्ति के लिए स्वतंत्र रूप से उपयोग में लिया जा सकता है। वर्तमान में हम सभी, एक GPS के माध्यम से जान सकते है कि हम इस दुनिया में किस जगह पर है। वर्तमान में 29 नेविगेशन उपग्रह पृथ्वी के ऊपर उच्च स्तर पर घूम रहे है जो हमें एकदम सटीक तरीके से बताते है कि हम दुनिया में किस जगह पर है। इन 29 उपग्रहों में से 24 उपग्रह चालू हैं और 5 उपग्रह अतिरिक्त है। यह उपग्रह 6 विभिन्न कक्षाओं में पृथ्वी की परिक्रमा लगते हैं और यह 12 घंटे में पृथ्वी के चारों ओर का एक चक्कर पूरा करते है।

GPS के उपयोग क्या है?

1) स्थान और स्तिथि का पता लगाने के लिए:

GPS का मुख्य रूप से उपयोग स्थान और स्तिथि का पता लगाने के लिए किया जाता है। GPS पैदल यात्रा करने वाले लोगों और ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक और सुविधाजनक है। GPS हमें एक दूसरे के स्थान का पता लगाने में भी सहायता करता है।

2) सेना में:

संयुक्त राज्य अमेरिका पहला सबसे पहला ऐसा देश था जहाँ की सेना में जीपीएस सिस्टम को अपनाया था। आइल बाद से जीपीएस सिस्टम को दुनिया के कई सैन्य बलों द्वारा अपनाया गया है। के देशों ने युद्ध में अपने उपग्रह के नेविगेशन नेटवर्क को रक्षा तंत्र के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। युद्ध मे gps का उपयोग वाहनों और अन्य मशीनरी की जगह को मैप करने के लिए भी किया जाता है।

3) विमान में:

अधिकतर आधुनिक विमान में GPS रिसीवर का इस्तेमाल करते हैं जिससे पायलट और यात्री को विमान की वास्तविक समय और स्थिति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। यह विभिन्न गंतव्यों का मानचित्र भी प्रदान कर सकता हैं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि विमान किस जगह संचालित हुआ है। GPS को किसी विमान को ट्रैक करने और उस ट्रेकिंग की स्थिति में पायलट को निर्देशित करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। 

4) रोड परिवहन:

GPS का उपयोग यह निश्चित करने के लिए भी किया जाता है कि कौन सा रास्ता या मार्ग गंतव्य के लिए सबसे अच्छ, सुरक्षित और सबसे अधिक ईंधन कुशल है। इस तकनीक के सबसे अधिक उपयोग टैक्सी सेवा, आपातकालीन वाहन और सार्वजनिक परिवहन की निगरानी करने के लिए किया जाता है।

5) जीव व पृथ्वी विज्ञान:

विज्ञान क्षेत्र के कई विभाग जैसे जीव विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान में GPS का उपयोग किया जाता है। GPS का आविष्कार होने से पहले, वैज्ञानिक जानवरों को टैग करने ओर उनकी निगरानी रखने के लिए मेटल या प्लास्टिक के बैंड को उपयोग में लिया करते थे लेकिन जीपीएस सिस्टम के आविष्कार और विकास के बाद वैज्ञानिक जानवर के कॉलर पर इसे फिट कर देते है जिससे एक ऐप द्वारा स्वचालित रूप से जानवर के स्थान को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

GPS की अन्य फुल फॉर्म:

  • Geometrical Product Specifications
  • GNAT Programming Studio
  • Ghana Prisons Service
  • Girls Preparatory School
  • School of Global Policy and Strategy
  • The Gap, Incorporated
  • Going Perfectly Straight
  • Giant Penguin Slingshot
  • Gabungan Perusahaan Sejenis
  • Go Perfectly Straight