CPCT full form and meaning in hindi language

CPCT की फुल फॉर्म क्या होती है?

CPCT की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Computer Proficiency Certificate Test होती है और इसे हिंदी में कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाण पत्र परीक्षा के नाम से जाम जाता है। CPCT की परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के द्वारा किया जाता है। CPCT की परीक्षा विभिन्न विभागों के पदों पर भर्ती करने के लिए आयोजित की जाती है। CPCT के सिलेबस में कंप्यूटर ज्ञान और कंप्यूटर में हिंदी और इंग्लिश दोनों की टाइपिंग शामिल होती है। CPTC की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद में आवेदकों को CPCT का प्राप्तांक कार्ड भी प्रदान किया जाता हैं।

CPCT का मतलब क्या होता है?

CPCT कंप्यूटर दक्षता की एम प्रमाणीकरण परीक्षा होती है और इस परीक्षा को फिलहाल मध्यप्रदेश में एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा संचालित किया जाता हैं। CPCT की परीक्षा का का मुख्य उद्देश्य राज्य शाशन के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भर्ती करना, विद्यार्थियों को कंप्यूटर और सूचना टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञान देना और छात्रों से उपरोक्त प्रक्रियाओं में मांगे जाने वाले सर्टिफिकेट की आवश्यकताओं को पूरा करना है। आप यह तो जानते ही होंगे कि कुछ समय पहले निकली पटवारी चयन की परीक्षा में CPCT का सर्टिफिकेट माँगा गया है। जिन उम्मीदवारों में CPCT की परीक्षा पास नहीं की है उन्हें इस नियुक्ति को 2 सालों में उत्तीर्ण करना होगा।CPCT की परीक्षा को आप कुछ वक्त पहले DPIP द्वारा आयोजित की जाने वाली हिंदी एवं इंग्लिश टाइपिंग की परीक्षा का एक विकसित रूप मान सकते हैं। DPIP द्वारा भी छात्रों को टाइपराइटर द्वारा परीक्षा देने के बाद दक्षता का प्रमाण पत्र दिया जाता था लेकिन अब टाइपराइटर का उपयोग लगभग बंद हो गया है और इस वजह से मध्यप्रदेश शाशन द्वारा CPCT की परीक्षा को प्रारंभ किया गया है।

CPCT का पाठ्यक्रम क्या है?

  • सामान्य जागरूकता
  •  गणितीय और तर्क योग्यता
  •  बुनियादी कंप्यूटर संचालन का ज्ञान 
  •  कंप्यूटर सिस्टम से परिचित करना
  •  समझबूझ के साथ पढ़ना
  •  सामान्य आईटी कौशल में प्रवीणता
  •  हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग

CPCT की परीक्षा का उद्देश्‍य क्या है?

CPCT की परीक्षा का सबसे मुख्य उद्देश्‍य छात्रों में कम्‍प्‍यूटर और टाइपिंग के कौशल को मानकों के अनुसार विकसित करना है। CPCT की परीक्षा का दूसरा उद्देश्‍य यह है की विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों में भर्ती करने के समय उम्मीदवारों की क्षमताओं का आंकलन करने में आसानी हो और एक पारदर्शी, निष्पक्ष और वैज्ञानिक रूप से निर्मित की गई प्रणाली को विकसित किया जा सके। CPCT की परीक्षा लगभग सभी विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रमाण पत्रों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखता है।