CNG full form and meaning in hindi language

CNG की फुल फॉर्म क्या होती है?

CNG की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Compressed Natural Gas होती है और इसे हिंदी में संपीडित प्राकृतिक गैस के नाम से कहा जाता हैं।

CNG क्या होता हैं?

CNG एक प्रकार की ईंधन होती है औए इसका उपयोग गैसोलीन, डीजल या एलपीजी की जगह पर किया जा सकता है। जब सीएनजी गैस को जलाया जाता है तब उस स्थिति में यह गैसोलीन डीजल या एलपीजी आदि जैसे ईंधनों की तुलना में कम हानिकारक गैस का उत्पादन करती है।

CNG का इतिहास क्या है?

अमेरिका में वर्ष 1800 के समय मे इसका आविष्कार किया गया था। इसे इटली और अन्य यूरोप के देशों में इसे बाद में ईंधन के रूप में स्वीकार किया था। धीरे धीरे इसके इस्तेमाल पर जोर दिया जाने लगा ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। यह गैस हवा से भी हल्की होती है और इसे 200 से 250 किलो प्रति वर्ग सेमी तक दबाया जा सकता है। इसके दबने का मुख्य कारण है कि यह आसानी से किसी बेलनाकार पात्र में कम जगह में आराम से मा जाती है। 

CNG में कौन से पदार्थ मौजूद होते हैं?

CNG में लेड, सल्फेट नही होते है और इसके कारण इसमें रिएक्टिव हाइड्रोकार्बन 70% और नाइट्रोजन ऑक्साइड 85% होता है। इसमे सबसे अधिक मात्रा में मीथेन गैस पाई जाती है और इसकी वजह से यह रंगहीन, गंधहीन, विष रहित होती है। इसे इस्तेमाल करने पर प्रकृति को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।

CNG गैस के फायदे:

  • यह गैस पर्यावरण के अनुकूल होती है और यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में बहुत कम हानिकारक गैस उत्पन्न करती है।
  • इस गैस का इस्तेमाल करना पेट्रोल और डीजल की तुलना में बहुत सस्ता होता है क्योंकि CNG प्रयोग करने वाली गाड़ी जहा 18 KM/KG चलती है तो वही पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी 10KM/Liter चलती है।
  • पेट्रोल और डीजल में अधिकतर मिलावट पाई जाती है जिसके कारण आपको को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं CNG गैस मिलावट रहित होती है और इसमें किसी भी प्रकार के मिलावट की संभावना नहीं होती है।

CNG गैस के नुक़सान:

  • CNG रहित गाड़ियों में CNG Tank लगाने की जगह नहीं होती ह और इसे गाड़ी की डिक्की में लगाया किया जाता है जिससे गाड़ी की डिक्की पूरी तरह से बंद हो जाती है और उसमें जगह नही बचती।
  • यह गंधहीन गैस होती है जिससे इसके लीक होने पर इसका पता लगाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
  • CNG वाहनों के कन्वर्जन किट की कीमत 30,000 से 40,000 के बीच होती है और बसों में कन्वर्जन किट की कीमत लगभग 3 लाख रुपये होती है।