CBI full form and meaning in hindi language

CBI की फुल फॉर्म क्या होती है?

CBI की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Central Bureau of Investigation होती है और इसे हिंदी में केन्द्रीय जांच एजेंसी कहा जाता है। यह एक प्रकार से भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है और यह भारत में कई बड़े मामलों की गहराई से जांच करती है और फिर यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी जाती है। 

CBI के कार्य क्या है?

  • CBI का मुख्य कार्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार, रिश्वत और दुर्व्यवहार से जुड़े मामलों की जांच करना है।
  • CBI वित्तीय और आर्थिक कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों की भी जांच करती है। 
  • यह देश में निर्यात और आयात पर नियंत्रण रखती है, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क की देखरेख करती है और आयकर, विदेशी मुद्रा विनियम आदि से जुड़े कानूनों के उल्लंघन पर भी निगरानी रखती है।

CBI का इतिहास क्या है?

CBI का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसे पहली बार वर्ष 1941 में विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के स्वरूप में स्थापित किया गया था। इसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देश में हो रहे भ्रष्टाचार और रिश्वत की जांच करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा अधीन किया गया था। उस वक्त CBI को केंद्र और राज्य सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करने की ताकत भी प्रदान की गई थी। वर्ष 1963 में इसका नाम CBI रख दिया गया था।

CBI से कैसे जुड़े?

CBI में खाली पदों को भरने के लिए दो विभिन्न एजेंसियों द्वारा परीक्षाओं का आयोजन करती हैं। यह दो परीक्षाएं UPSC और SSC CBI है। इसमें ग्रुप-ए में CBI ऑफिसर बनने के लिए  UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें उत्तीर्ण होकर आपको पहले एक IPS अधिकारी बनना होगा। CBI में सब इंसपेक्टर बनने के लिए आपको SSC CGL परीक्षा में उत्तीर्ण होना पड़ेगा।

CBI अधिकारी की वेतन कितनी होती है?

एक CBI अधिकारी की वेतन, पे स्केल के अनुसार 9300 रुपये से 34800 रूपये के बीच होती है। इसके अलावा CBI अधिकारी को 4200 रूपये का ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी दिए जाते है। एक CBI अधिकारी की वेतन 40,000 रुपये भी हो सकती है।