BSNL full form and meaning in hindi language

BSNL की फुल फॉर्म क्या होती है?

BSNL की फुल फॉर्म Bharat Sanchar Nigam Limited है और इसे हिंदी में भारत संचार निगम लिमिटेड कहा जाता है। यह भारत में नई दिल्ली में स्थित है। BSNL भारत सरकार के स्वामित्व की एक दूरसंचार कंपनी है। BSNL को 1 अक्टूबर, वर्ष 2000 में भारत सरकार द्वारा निर्मित किया गया था। भारत संचार निगम लिमिटेड को भारत में मौजूद सबसे बड़ी सेलुलर सेवा प्रदाताओं में से एक माना जाता है। यह भारत की सबसे बड़ी फिक्स्ड लाइन ऑपरेटर भी है। BSNL को भारत की सबसे पुरानी संचार कंपनी भी माना जाता है और यह ब्रिटिश भारत से इतिहासीत है। यह GSM और CDMA के प्लेटफार्म पर लैंडलाइन फोन व मोबाइल सेवाओं को प्रदान करता है। BSNL की सेवाओं में लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड, इंटरनेट और IPTV शामिल होते है। यह कंपनी पूरे भारत में राष्ट्रीय दूरसंचार नेटवर्क के माध्यम से सिम कॉल और इंटरनेट की सेवाएं अपने ग्राहकों को प्रदान करता है। 

BSNL की लगभग 60% से भी अधिक बाजार में हिस्सेदारी है और इसी के साथ यह भारत में सबसे बड़ी वायरलाइन दूरसंचार नेटवर्क कंपनी भी है। BSNL की सहायक कंपनियां BSNL टावर्स लिमिटेड और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड हैं। फरवरी 2019 में, BSNL ने भारत फाइबर को भी लॉन्च किया था। BSNL आपको  IPTV, वीडियो ऑन डिमांड व ऑडियो ऑन डिमांड, बैंडविड्थ ऑन डिमांड, रिमोट एजुकेशन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विसेज, इंटरएक्टिव गेमिंग, वर्चुअल प्राइवेट लैन जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

BSNL से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी:

  • BSNL कम्पनी की स्थापना 1 अक्टूबर, वर्ष 2000 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है ।
  • वर्ष टेलीग्राफ सेवा 2013 में बंद होने से पहले, BSNL की सबसे पुरानी संचालित सेवा थी।
  • BSNL ने अपनी लैंडलाइन को 90 के दशक की शुरुआत में शुरू किया था।
  • BSNL का भारत के शहरी और ग्रामीण नेटवर्क में सबसे अच्छा जीएसएम नेटवर्क है।
  • BSNL अपने 120 मिलियन से भी अधिक ग्राहकों को जीएसएम की सेवा प्रदान करता है।