BSF Full Form And Meaning In Hindi Language

BSF की फुल फॉर्म क्या होती है?

BSF की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Border Security Force होती है और इसे हिंदी में सीमा सुरक्षा बल कहा जाता है। BSF भारतीय अर्धसैनिक बल है और यह गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। BSF हमारे देश के प्रमुख बलों में से एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है। BSF पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर भारत का एक प्राथमिक सीमा सुरक्षा बल है।

BSF का इतिहास:

BSF की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को की गई थी। BSF भारत के तीन सीमा सुरक्षा बलों में से एक है और इसका निर्माण भारत की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और सीमा से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए वर्ष 1965 के युद्ध के मद्देनजर रखते हुए किया गया था।

BSF में भर्ती होने की प्रक्रिया: 

BSF द्वारा हर साल कई पदों में भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन परीक्षाओं में से कुछ परीक्षाएं UPSC और कुछ परीक्षाएं SSC द्वारा आयोजित की जाती है। BSF पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है और इसके लिए आपको लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होना पड़ेगा। 

BSF में भर्ती होने के लिए पात्रता:

  • BSF में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं और 12वीं कक्षा में पास होना आवश्यक है। 
  • BSF पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

BSF के कार्य:

  • युद्ध के समय BSF का काम खतरों वाली जगह को अपने नियंत्रण में रखना है।
  • युद्ध के समय महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करना BSF का कार्य होता है।
  • BSF का कार्य घुसपैठियों के प्रवेश को रोकना है।
  • BSF का कार्य ट्रांस बॉर्डर के आस पास की जाने वाली अवैध तस्करी को रोकना है।
  • BSF को सेना द्वारा बताए गए विशेष कार्य भी करने पड़ते है।