ASHA full form and meaning in hindi language

ASHA की फुल फॉर्म क्या होती है?

ASHA की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Accredited Social Health Activist होती है। ASHA को हिंदी भाषा में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यक कहा जाता है।

ASHA क्या होता है?

ASHA एक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की संस्था है। यह एक प्रकार के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता होते है। इसे भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है। ASHA का काम भारत के ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कार्यों को पूरा करना है। 

ASHA का इतिहास क्या है?

ASHA संस्था की शुरुआत वर्ष 2005 में की गई थी। वर्ष 2012 से यह पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। वर्ष 2012 से ASHA की सेवाएं लोगों तक पहुँचाई जाने लगी। जब ASHA को पूरी तरह लागू कर दिया गया था, तब एक निर्णय लिया गया था कि हर गांव में एक ASHA की संस्था होगी। ASHA संस्था का लक्ष्य है कि भारत के 10 राज्यों में ढाई लाख ASHA कार्यकर्ताओं को काम पर लगाया जाए। वर्ष 2013 में हुए एक आंकड़े के अनुसार भारत में ASHA संस्था की कुल संख्या 870,089 थी और वर्ष 2014 में राज्य द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 859,331 ASHA स्थित है। ASHA संस्था वर्तमान में 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। यह गोवा, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में लागू नहीं की गयी है।

AHSA के कार्यकर्ता के कर्तव्य क्या है?

  • आशा के कार्यकर्ता महिलाओं को उनके समुदाय में एक शिक्षक के जैसे दिशा-निर्देश देते है और उन्हें ट्रेनिंग भी देते है।
  • ASHA के कार्यकर्ता लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने का कार्य भी करते है। ASHA की संस्था विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य के आधार पर जागरूकता पैदा करती है।
  • ASHA के कार्यकर्ता महिलाओं को अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के लिए भी प्रेरित करते है। यह महिलाओं को टीकाकरण, क्लीनिक में लाना और समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी करते है।
  • ASHA के कार्यकर्ता परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित भी करते है। जैसे की सर्जिकल और नसबंदी के बारे में जानकारी देना।
  • ASHA के कार्यकर्ता प्राथमिक उपचार के साथ साथ बुनियादी बीमारियों और छोटी मोटी चोट का इलाज कैसे किया जाता है, इसकी जानकारी भी देता है।

ASHA के कार्यकर्ता बनने के लिए योग्यता:

ASHA के कार्यकर्ता बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण हो। उम्मीदवार को ग्रामीण क्षेत्र में उसी के राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होनी चाहिए। ASHA की शॉर्टलिस्टिंग के लिए लगातार अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए। ASHA कार्यकर्ता के पद अस्थायी आधार पर होने के कारण नियमित नियुक्तियों की तरह आयु सीमा निर्धारित नहीं है लेकिन उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 – 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

ASHA कार्यकर्ता की वेतन:

ASHA के कार्यकर्ता के पद पर नियमित आधार नहीं होते हैं इसलिए इस पद के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के अनुसार वेतन दिया जाता है। महिला की डिलीवरी कराने पर रु.600/- दिए जाते है, टीकाकरण पूरा होने पर रु.150/- दिए जाते है और फैमिली प्लानिंग करवाने के लिए रु. 150/- दिए जाता है।

ASHA की अन्य फुल फॉर्म:

  • Accredited Social Health Activist
  • Awareness Solidarity and Health for All
  • Accredited Social Health Activist
  • Academy Of Somatic Healing Arts
  • All Sanghar Handicaps Association