ANM full form and meaning in hindi language

ANM का फुल फॉर्म होती है?

ANM की फुल फॉर्म Auxiliary Nurse Midwifery है और इसे हिंदी में सहायक नर्स प्रसूति विद्या कोर्स कहते है।  

ANM क्या होता है?

ANM एक डिप्लोमा कोर्स होता है जो कि सिर्फ महिलाओं के लिए होता है। इस कोर्स में ट्रेनिंग के समय चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी दी जाती है। ANM कोर्स में मरीजों के बारे बताया जाता है की उनकी देखरेख कैसे की जाती है। इसमें डॉक्टर के द्वारा मरीज को देखते समय उसकी मदद कैसे की जाती है इन सब के बारे में सिखाया जाता है।

ANM करने के लिए योग्यता क्या है?

ANM कोर्स को करने के लिए आपको के पास क्या योग्यता होना चाहिए। ANM कोर्स करने के लिए किसी भी छात्र को 10 वी विज्ञान वर्ग के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और उसे कम से कम 45 %अंक प्राप्त होने चाहिए। ANM नर्सिंग कोर्स करने के लिए 17 से 35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित होती है।

ANM कोर्स की अवधि कितनी होती है?

ANM कोर्स की अवधि दो वर्ष की होती है। इस कोर्स को दो वर्षों में पूरा कराया जाता है और इसकी परीक्षा सालाना होती है।

ANM कोर्स हेतु प्रवेश प्रक्रिया क्या है?

ANM कोर्स के लिए छात्र को एक विशेष परीक्षा देना पड़ता है। इस परीक्षा में कुछ निर्धारित अंक का कट ऑफ किया जाता है उस कट ऑफ को प्राप्त करने वाले छात्र को प्रवेश दिया जाता है। अधिकतर कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा अलग अलग नियमानुसार कराये जाते है। ANM कोर्स की फीस सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में अलग अलग होती है। ANM कोर्स की फीस लगभग दस हजार से पांच लाख तक होती है।

ANM करने बाद नौकरी के अवसर क्या है?

  • प्राइवेट अस्पताल
  • सरकारी अस्पताल
  • सामुदिक स्वास्थकेंद्र
  • एन जी ओ
  • ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र
  • मेडिकल लैब
  • नर्सिंग होम
  • होम नर्स
  • स्व क्लीनिक
  • मेडिकल कॉलेज
  • ग्रामीण स्वस्थ कर्मचारी