AIIMS full form and meaning in hindi language

AIIMS की फुल फॉर्म क्या होती है?

AIIMS की अंग्रेजी में फुल फॉर्म All India Institute of Medical Sciences होती है और इसे हिंदी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नाम से जाना जाता है। AIIMS पूरे भारत में फैला हुआ एक प्रकार का सार्वजनिक मेडिकल कॉलेजों का एक समूह है। यह भारतीय सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। AIIMS की मुख्य भूमिका स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा प्रणाली में उच्च स्तर के शिक्षण को स्थापित करना और AIIMS के कॉलेज को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में जाना जाता है। AIIMS सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों में से एक बड़ा समूह है और इसकी स्थापना नेहरू जी ने दक्षिण पूर्वी एशिया में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान की गति को बनाये रखने के लिए केंद्र द्वारा स्थापना के उद्देश्य से की गई थी। AIIMS ने अब तक कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है और यह काफी ऊँचाई पर पहुंच चुका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एक बहुत ही उच्च शिक्षा के स्वायत्त सरकारी सार्वजनिक मेडिकल कॉलेजों में से एक होता है। AIIMS के संस्थानों को संसद के अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में भी घोषित किया जा चुका है। वर्ष 1956 में AIIMS जो नई दिल्ली में है वह पहले एक धावक संस्थान था और वहां इसकी स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी। 

AIIMS का मतलब क्या होता है?

AIIMS में चिकित्सा से जुड़े पाठ्यक्रमों को पढ़ाया जाता है और वहां चिकित्सा विज्ञान से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी जाती है। AIIMS में MBBS सबसे अधिक जाना माना चिकित्सा पाठ्यक्रम है। यह चिकित्सा के क्षेत्र में  सबसे उच्च माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि MBBS पाठ्यक्रम में एक वर्ष के भीतर इसमें संकायों और शोधकर्ताओं के द्वारा 600 से भी अधिक शोध प्रकाशन किए जाते है।  इसी के साथ AIIMS के द्वारा B.Sc. Hons की डिग्री प्रदान करने के लिए एक नर्सिंग कॉलेज भी खोला गया है। यह नर्सिंग कॉलेज बहुत ही अच्छा कॉलेज माना जाता है। यह नर्सिंग कॉलेज एक प्रकार का AIIMS कॉलेज ही हैं लेकिन यह नर्सिंग कॉलेज केवल नर्सिंग डिग्री प्रदान करता है। 

AIIMS के प्रमुख उद्देश्य क्या है?

  • AIIMS सबसे मुख्य उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा से जुड़ी हुई सभी शाखाओं में उच्च शिक्षा का एक पैटर्न विकसित करना है। इससे भारत के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा के उच्च स्तर छात्रों को मिल सकेगा। 
  • AIIMS का उधेश्य स्वास्थ्य गतिविधि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण शाखाओं में कर्मियों का प्रशिक्षण करने के लिए किसी जगह पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं भी प्रदान करना है। 
  • AIIMS का उद्देश्य स्नातकोत्तर चिकित्सा की शिक्षा में लोगों को आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

AIIMS के मुख्य कार्य क्या है?

  • AIIMS नर्सिंग और दंत चिकित्सा से जुड़ी शिक्षा को भी प्रदान करने का कार्य करता है। 
  • AIIMS मुख्य रूप से देश में चिकित्सा और उससे संबंधित चिकित्सा विज्ञान में स्नातक व स्नातकोत्तर शिक्षा को छात्रों को प्रदान करने का कार्य करता है। 
  • AIIMS देश के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा विषय से जुड़े शिक्षकों को उपलब्ध कराने का कार्य करता है।
  • AIIMS संबंधित विज्ञान में अनुसंधान करने का कार्य भी करता है।

AIIMS में होने वाल मुख्य पाठ्यक्रम क्या है?

भारत देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों के ही स्तरों पर चिकित्सा व पैरामेडिकल के पाठ्यक्रमों में अध्ययन कार्यक्रम होते है। AIIMS के कॉलेजों में दाखिला कराने वाले छात्रों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की डिग्री  प्रदान की जाती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लगभग 42 विषयों में अध्ययन और अनुसंधान के बारे में पढ़ाया दी जाती है। इसी के साथ साथ AIIMS में एक नर्सिंग महाविद्यालय भी चलाया जाता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में BSC आनर्स की नर्सिंग पोस्ट का प्रमाण पत्र छात्रों इसकी डिग्री करने के बाद इसका प्रशिक्षण भी करवाया जाता है। इस परीक्षण में हजारों छात्र प्रत्येक वर्ष हिस्सा लेते है। हाल ही में AIIMS द्वारा हरियाणा के वल्‍लभ गढ़ में व्यापक ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में कोरोना के चलते 60 बिस्तर वाले अस्पताल का प्रबंधन करवाया जा रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अब तक सामुदायिक उपचार करने के लिए केंद्र के माध्यम से लगभग 2.5 लाख लोगों अपनी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की है।