ASI Full Form And Meaning In Hindi Language

ASI की फुल फॉर्म क्या होती है?

ASI की अंग्रेजी में फुल फॉर्म Assistant Sub-Inspector होती है और इसे हिंदी में सहायक उप-निरीक्षक कहा जाता है। ASI भारतीय पुलिस बल का एक गैर-राजपत्रित अधिकारी होता है। ASI पुलिस हेड कांस्टेबल से ऊपर के पद पर होता है लेकिन यह भारतीय पुलिस बल के उप-निरीक्षक से नीचे के पद पर होता है। ASI की रैंक का प्रतीक चिन्ह एक सितारा होता है और इनके कंधे की पट्टी के बाहरी किनारे पर एक लाल रंग और एक नीले रंग की धारीदार रिबन लगी होती है।

ASI का कार्य:

ASI का मुख्य कार्य पुलिस चौकी और जांच केंद्रों से जुड़ा हुआ होता है। ASI पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की ग्रेड रैंक में प्रवेश कर सकते है। 

ASI बनने की प्रक्रिया:

ASI बनने के लिए उम्मीदवार का चुनाव शारीरिक प्रभावशीलता और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

ARCHEOLOGICAL SURVEY OF INDIA

ASI की दूसरी मुख्य फुल फॉर्म को अंग्रेजी में ARCHEOLOGICAL SURVEY OF INDIA भी कहा जाता है और इसे हिंदी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रकार की सरकारी एजेंसी होती है जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जुड़ी हुई है। ASI की स्थापना वर्ष 1861 में ALEXANDER CUNNINGHAM द्वारा की गई थी। ASI द्वारा भारत मे अब तक कई मामलों को सुलझाया जा चुका है।